सिक्योरिटी गार्ड को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पीटा  

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र में स्थापित होने जा रही एक कोल कंपनी के अधीन कार्यरत सुरक्षा गार्ड को धान के खेत से पकड़ कर ग्रामीणों में आधी रात को जमकर पिटाई की है। सुरक्षा की दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं बताया जा रहा है कि गार्ड रात के समय ग्रामीण क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बीच खेत की ओर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंपनी क्षेत्र से लगे ग्रामीण इलाकों में फसल को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही है। इसी बीच रात में सिक्योरिटी गार्ड निवासी छत्तीसगढ़ प्रांत के खेत की ओर पहुंचने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गार्ड को घेर लिया गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट की।

Next Post

मऊगंज विधायक को समाचार पत्रों के जरिए नोटिस तामील कराने का आदेश

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर। जमीन पर अवैध कब्जे और आपराधिक धमकी से जुड़े परिवाद में जबलपुर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और उनके सहयोगी राजू सिंह बेलोही को समाचार पत्रों के जरिए नोटिस तामील कराने का आदेश दिया है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने परिवादियों के […]

You May Like