मऊगंज विधायक को समाचार पत्रों के जरिए नोटिस तामील कराने का आदेश

जबलपुर। जमीन पर अवैध कब्जे और आपराधिक धमकी से जुड़े परिवाद में जबलपुर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और उनके सहयोगी राजू सिंह बेलोही को समाचार पत्रों के जरिए नोटिस तामील कराने का आदेश दिया है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने परिवादियों के आवेदन को स्वीकार करते हुए रीवा-मऊगंज क्षेत्र में प्रचलित प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रकाशन की प्रति न्यायालय के रिकॉर्ड पर प्रस्तुत करनी होगी। प्रकरण की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

दरअसल परिवादी अनुपेन्द्र कुमार पाण्डे और अजीत कुमार पाण्डे ने विधायक प्रदीप पटेल, विनोद कुमार मिश्रा, अर्जुन पटेल और राजू सिंह बेलोही के खिलाफ परिवाद पेश किया है। आरोप है कि मऊगंज स्थित उनकी पट्टे व कब्जे की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर असामाजिक तत्वों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने तथा परिवादी के भाई अनिल मिश्रा को जबरन थाने में बंद करवाने का भी आरोप लगाया गया है। जिसके बाद न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा से भेंट की 

Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नड्डा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like