बैढ़न-परसौना मार्ग के जानलेवा गड्ढे, महिला घायल, हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा

सिंगरौली : बैढ़न-परसौना मार्ग की जर्जर हालत अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार की सुबह इसी मार्ग पर एक महिला दोपहिया वाहन से गुजर रही थी। अचानक वाहन गहरे गड्ढे में पहुंचने से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में महिला के हाथ-पैर में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। सौभाग्य से महिला को गंभीर चोट नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बैढ़न-परसौना मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात के कारण गड्ढों की गहराई और बढ़ गई है, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन सवार सबसे अधिक जोखिम में हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग कब सक्रिय होगा। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Next Post

'अनफॉलो ट्रेंड' के बीच छात्र आंदोलन पर आया अभिनेता सलमान खान का पहला रिएक्शन, कहा- शिक्षा ही देश का अगला ट्रेंड बनना चाहिए

Thu Jul 23 , 2026
हैदराबाद, सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों को अनफॉलो किए जाने के बढ़ते ट्रेंड के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और नीट पेपर लीक मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। छात्रों के संघर्ष और शांतिपूर्ण प्रदर्शन की […]

You May Like