जबेरा में विहिप-बजरंगदल की प्रखंड बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

जबेरा/दमोह। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की जबेरा प्रखंड बैठक गुरुवार को आनन्द धाम में संपन्न हुई। बैठक में जिला से विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शम्भू विश्वकर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष राम मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ प्रखंड मंत्री राजकुमार रजक द्वारा संगठन पद्धति से किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला मंत्री शम्भू विश्वकर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, नैतिक शिक्षा कार्यक्रम, बजरंगदल सेवा सप्ताह, जिला अभ्यास वर्ग एवं अखंड भारत संकल्प दिवस शामिल हैं। बैठक में संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत स्वामी श्री रंजीता नंद जी महाराज का सानिध्य सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला बल उपासना प्रमुख रोहित बाल्मीकि, प्रखंड अध्यक्ष लीलाधर तिवारी, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका आशा लोधी, दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजिका निर्जला वंशल के साथ साक्षी वंशल, प्रियंका, नताशा, मानसी, संयोजक पंकज सिंघाई, प्रशांत तिवारी, अनुराग दुबे, सौरव रजक, विवेक सिंह, अमन रजक, मनीष प्रधान, गजराज सिंह, कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

Next Post

स्कूल परिसर में घुसा दुर्लभ वन्यजीव सेही वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Thu Jul 2 , 2026
शुजालपुर,  शहर के टैलेंट एकेडमी विद्यालय परिसर में दुर्लभ वन्यजीव सेही साही दिखाई देने से कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया. स्कूल स्टाफ ने जानवर को देखकर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं वन्यप्राणी रेस्क्यू एक्सपर्ट हसीब पठान को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर […]

You May Like