ट्रेन से उतर रहे यात्री को हार्ट अटैक, मौत

सतना : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर यात्री ने जैसे ही उतरने का प्रयास किया वैसे ही अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिसके चलते वे प्लेटफार्म पर गिर पड़े. हलांकि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी बचाया नहीं जा सका.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमदरा गांव के निवासी विनोद कोरी पिता नत्थू लाल उम्र 38 वर्ष शुक्रवार को जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहे थे.

इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा कोरी भी साथ मौजूद थीं. रमेश की ससुराल उचेहरा के गढ़ी टोला क्षेत्र में है. लिहाजा वे अपनी पत्नी पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे. बताया गया कि ट्रेन जैसे ही उचेहरा रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी वैसे ही रमेश और उनकी पत्नी नीचे उतरने लगे. लेकिन इसी दौरान रमेश को अचानक तेज दर्द उठा और देखते ही देखते वे बेसुध होकर प्लेटफार्म पर गिर गए. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों के बीच हडक़ंप मच गया.

इस दौरान कुछ लोगों ने मामले की नजाकत को समझते हुए रमेश को सीधा लेटाकर सीपीआर देने का प्रयास किया गया. इसी कड़ी में स्ट्रेचर पर लादकर आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर फौरन उन्हें भर्ती कर उपचार भी शुरु किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. यह जानकारी सामने आते ही पत्नी बुरी तरह व्यथित हो गईं और रोने-चिल्लाने लगीं. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अन्य परिजन भी भागते हुए अस्पताल पहुंच गए. औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजनों द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

Next Post

मुंबई में 5 साल से टैक्सी चला रहा था हत्या का आरोपी

Sat Feb 14 , 2026
सतना : लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी पिछले 5 वर्षों से मुंबई में रहकर टैक्सी चला रहा था. जिसे रीवा पहुंचने पर पुलिस ने दबोच लिया. गौरतलब है कि उक्त हत्याकाण्ड में शामिल 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा […]

You May Like