ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर में 8 करोड़ के विकास कार्य शुरू किए

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उपनगर के विभिन्न वार्डों में 8 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास की यह श्रृंखला अनवरत जारी रहेगी। आमजन को बेहतर सड़कें, सीवर व्यवस्था, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 7 करोड़ रुपये की सीवर लाइनें बरसात की समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगी।

मंत्री ने सिविल अस्पताल हजीरा में स्वास्थ्य शिविर भी शुरू किया। तोमर ने उपनगर के 7 वार्डों में सीवर लाइन, सड़क, और सामुदायिक भवनों के कार्य शुरू किए। बरसात में कई वार्डों में सीवर समस्या देखी गई थी, जिसके समाधान के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत से नई लाइनें डाली जा रही हैं।मंत्री तोमर ने कहा कि “बरसात में सीवर की समस्या गंभीर थी। नई लाइनें इसे लगभग खत्म करेंगी। जहां समस्या अधिक है, वहां प्रतिदिन सफाई कराएं।” सिविल अस्पताल हजीरा में मंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। नागरिकों को नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Next Post

बकरी ने दिया अजीब बच्चे को जन्म, माथे पर हैं आंखे, दांत बाहर

Tue Sep 23 , 2025
चंदेरी:नगर के वार्ड क्रमांक 17 में रहने वाले एक बकरी पालक के यहां बकरी ने विचित्र विलक्षण बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर जहां बकरी पालक स्वयं हैरान है, तो वहीं इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो वह देखने के लिए पहुंचे और सभी अंचिभित […]

You May Like