बकरी ने दिया अजीब बच्चे को जन्म, माथे पर हैं आंखे, दांत बाहर

चंदेरी:नगर के वार्ड क्रमांक 17 में रहने वाले एक बकरी पालक के यहां बकरी ने विचित्र विलक्षण बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर जहां बकरी पालक स्वयं हैरान है, तो वहीं इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो वह देखने के लिए पहुंचे और सभी अंचिभित रहे। वहीं इस विलक्षण बकरी के बच्चे की जानकारी पशु चिकित्सकों को दी गई, लेकिन उन्होंने इस पर गौर ही नहीं किया और विचित्र प्राणी की खबर नगर तक ही सिमट कर रह गई।

दरअसल वार्ड क्रमांक 17 में रहने वाले फरीद खान बकरी पालक है, रविवार को उनकी बकरी ने विशिष्ट विलक्षण वाले बच्चे को जन्म दिया है जिसके माथे पर दोनों आंखें हैं, नाक नहीं है, मुंह से सांस ले रहा है उसके दांत भी है। अंसारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि यह बकरी का बच्चा है अभी इसका जन्म हुआ है इसकी आंखें जो आंखों की जगह पर होना चाहिए वहां न होकर माथे पर है नाक नहीं है इसकी और मुंह से यह सांस ले रहा है।

वहीं बच्चे को वेटनरी डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा इसका कुछ नहीं हो सकता है जबकि उसको जन्म लिये 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। इस विचित्र बकरी के बच्चे को परिवार के लोग रूई से दूध पिला रहे है। वहीं इस सबंध में मीडिया कर्मियों ने पशु चिकित्सक डॉ दोहरे से फोन पर जानकारी चाही, तो उन्होंने हमेशा की तरह फोन ही रिसीव नहीं किया

Next Post

कारीगरों ने शुरू किया रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण

Tue Sep 23 , 2025
अशरफ अली भोपाल: दशहरा पर्व नजदीक आते ही राजधानी में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गोविंदपुरा स्थित नटराज फैक्ट्री के पास कारीगर दिन-रात जुटकर भव्य रावण तैयार कर रहे हैं।कारीगरों का कहना है कि इस बार लोगों की […]

You May Like