मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन परिसर में लगाया एक्ज़ोरा का पौधा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी स्थित दूरदर्शन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक्ज़ोरा का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृशक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल करना सिर्फ पर्यावरण को बचाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करना है। कार्यक्रम में दूरदर्शन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

डिंडोरी मेराथन में धावकों का उत्साह , जोगीटिकरिया घाट पर गूँजी स्वक्षता कि गूँ

Fri Sep 19 , 2025
डिंडौरी : पुलिस अधीक्षक डिंडौरी वाहनी सिंह के निर्देशन में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 5 किलोमीटर मैराथन रेस एवं पैदल चाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधियों […]

You May Like