मामूली विवाद में श्रद्धालुओं की बस पर पथराव

सतना: जिले के चित्रकूट स्थित गुप्तगोदावरी में सोमवार दोपहर श्रद्धालुओं की एक बस पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बस का सामने का कांच टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मंदसौर जिले से आए श्रद्धालुओं की बस के साथ हुई। बताया गया कि सोमवार सुबह गुप्तगोदावरी में दर्शन के बाद दोपहर में एक श्रद्धालु पार्किंग में खड़ी बस की ओर जा रहा था।तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में श्रद्धालु ने उसे दोनों हाथों से रोक लिया, जिससे ई-रिक्शा का कांच टूट गया।
इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठे दो अन्य युवकों ने श्रद्धालु के साथ मारपीट की। हलांकि उस दौरान कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
लेकिन दोपहर लगभग 3:30 बजे जब बस श्रद्धालुओं को लेकर पार्किंग से रवाना होने लगी, तभी तीनों युवकों ने बस के सामने वाले कांच पर पथराव कर दिया।

पथराव के बाद श्रद्धालु बस से उतरकर युवकों को पकड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है

Next Post

सीमेंट सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी

Tue Jun 2 , 2026
सीहोर। शहर के चाणक्यपुरी क्षेत्र निवासी एक ठेकेदार से अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई दिलाने के नाम पर 2 लाख 23 हजार 600 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार फरियादी आशीष […]

You May Like