18 साल पुराने मामले में इनामी वारंटी गिरफ्तार

छतरपुर। जिले में लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत गौरिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2008 के चोरी और धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे ₹8000 के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र कुमार अवस्थी पिता श्याम बिहारी अवस्थी, निवासी सर्राफापुरा तिवारी मोहल्ला महोबा, पिछले 18 वर्षों से फरार था। मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिलेभर में पुराने लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गौरिहार थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रूप नारायण पटेरिया, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मरकाम, सहाय

उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक बाबूलाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Next Post

रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रानी अवंतीबाई को नारी शक्ति, सुशासन, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के सम्मान के […]

You May Like