काशी मॉडल से महाकाल तक: श्रद्धालु सुविधा बढ़ाने उज्जैन के लिए नई योजना तैयार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में श्रद्धालु प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने इस दौरान मंदिर में लागू की गई सुव्यवस्थित दर्शन प्रणाली और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम की जानकारी प्रस्तुत की, जिससे श्रद्धालुओं को बिना भीड़भाड़ के सहज दर्शन की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इन व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन कर उन्हें मध्यप्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ और काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर उज्जैन में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दूरगामी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाकाल नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल सके और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो।

Next Post

घमापुर में सरेराह चली गोलियां, युवक घायल

Tue Mar 31 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन