आमने-सामने हुई एम्बुलेंस और कार की भिड़ंत 

मझौली (सीधी)। मझौली थाना क्षेत्र के सलैहा गांव में मंगलवार शाम 108 एम्बुलेंस और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की मदद किए बिना एम्बुलेंस के मौके से चले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, एम्बुलेंस के मौके से जाने की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं और पुलिस के पास भी घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 108 एम्बुलेंस सीधी की ओर जा रही थी, जबकि कार मझौली की तरफ आ रही थी। सलैहा गांव में नाले के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दोनों लोगों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। नाले के पास अचानक आमने-सामने टक्कर हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं रुकी और वहां से चली गई। इससे घायलों को तत्काल सहायता मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इनका कहना है-

घटना के संबंध में अभी किसी पक्ष ने थाने में सूचना या आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विशाल शर्मा, थाना प्रभारी मझौली

Next Post

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

Tue Oct 6 , 2026
सीधी । जिले के टिकरी चौकी क्षेत्र के महखोर गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल के शरीर से काफी खून बहने लगा। ग्रामीणों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल […]

You May Like