बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

सीधी । जिले के टिकरी चौकी क्षेत्र के महखोर गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल के शरीर से काफी खून बहने लगा। ग्रामीणों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

बताया गया कि हादसे के वक्त बोलेरो सीधी की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार रामेश्वर विश्वकर्मा मझौली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान महखोर गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई थी। आधे घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल की हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने निजी वाहन की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

Next Post

मेहगाँव कॉलेज में आईसीएआई का करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

Tue Oct 6 , 2026
मेहगांव (भिंड)। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की करियर काउंसलिंग समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में तथा सीआईआरसी की ग्वालियर शाखा के सहयोग से मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय, मेहगांव में “करियर काउंसलिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम और उससे जुड़े […]

You May Like