450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का तीन राज्यों में बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ,  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 450 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत एम/एस संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है।

3 राज्यों में 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने बैंकों के कंसोर्टियम से लिए गए 450 करोड़ रुपए के लोन को फर्जी कंपनियों और एंट्री ऑपरेटरों के जरिए इधर-उधर किया था। इसी सिलसिले में ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में स्थित कुल 8 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया है।

फर्जी दस्तावेजों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

यह पूरी कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के आधार पर की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी बिलों और सर्कुलर ट्रांजैक्शन के जरिए वित्तीय हेरफेर में कौन-कौन लोग शामिल थे, और इस मामले में आगे की जांच लगातार जारी है।

Next Post

सर्राफा बाजार में हाहाकार: सोने की कीमत में 3497 रुपये और चांदी में 8641 रुपये की भारी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Fri Jul 24 , 2026
नई दिल्ली,  वैश्विक बाजारों में मचे उथल-पुथल और कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी के भाव धड़ाम हो गए हैं। पिछले कुछ घंटों के भीतर ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे […]

You May Like