अवैध उत्खनन का प्रकरण खनिज विभाग ने किया दर्ज

रीवा, सेमरिया क्षेत्र में हो रहे मुरूम के अवैध उत्खनन पर सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने पहुंचकर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है यह कार्रवाई कलेक्टर से की गई शिकायत के बाद हुई है. स्थानीय ग्रामीण अवैध उत्खनन और परिवहन से परेशान थे खनिज माफिया ने शासकीय के अलावा निजी पट्टे की भूमि पर भी अवैध उत्खनन कर रहे थे

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर तहसील सेमरिया अंतर्गत ग्राम ललहैया शासकीय एवं निजी भूमि से बिना अनुमति मुरुम लेटेराइट का अवैध उत्खनन पर स्थानीय लोगो द्वारा प्राप्त शिकायत पर शिकायतकर्ता की उपस्थिति मे खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई. शासकीय भूमि से बिना अनुमति के उत्खनन करते पाए जाने से पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया.

साथ ही खनिज विभाग द्वारा सेमरिया से हरदुआ मार्ग पर खनिज का अवैध परिवहन करते 02 वाहन हाइवा बिना अनुमति के लेटेराइट व रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना सेमरिया में सुरक्षित खड़े कराए गए. इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही कर अवेध परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए. उल्लेखनीय है की जिले में खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन पत्थर के साथ रेत का हो रहा है शासकीय और निजी भूमि को खनिज माफिया खोखला करते जा रहे है वही दूसरी तरफ शासन को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है जिले के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन हो रहा है यहा मुख्य रूप से पत्थर और मुरूम का उत्खनन होता है सोमवार को हुई कार्रवाई को लेकर खनिज निरीक्षक बीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निजि और शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मुरूम का अवैध उत्खनन की शिकायत हुई थी जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के मौजूदगी में अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है इसके साथ दो वाहन अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए है जिनको जब्त कर सेमरिया थाने में खडा कराया गया है यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी.

Next Post

1.35 करोड़ का गेहूं घोटाला: आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। अन्नपूर्णा वेयरहाउस में हुआ 1.35 करोड़ का गेहं घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीआई पूर्वा चौरसिया ने बताया कि माँ अन्नपूर्णा वेयर […]

You May Like