
मुंबई, 08 मई (वार्ता) अभिनेता बाबिल खान अपनी अगली प्रोजेक्ट की व्यस्त शूटिंग के बीच अपने सबसे बड़े शौक में से एक संगीत की ओर लौट रहे हैं, ताकि खुद को सुकून दे सकें, तरोताज़ा कर सकें और खुद से दोबारा जुड़ सकें। लंबे शूटिंग घंटों के बीच बाबिल अपना खाली समय अपनी वैनिटी वैन में गिटार के साथ बिताते नज़र आते हैं और शॉट्स के बीच के शांत पलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। संगीत के प्रति अपने प्यार और स्वाभाविक गायन प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्सर सामाजिक माध्यमों पर अपने संगीत से जुड़े पल प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं – कभी सहज संगीत सत्र तो कभी अपनी आवाज़ की छोटी झलकियां।बाबिल खान व्यस्त शूटिंग के बीच संगीत में ढूंढ रहे हैं सुकून
बाबिल के लिए ये पल व्यस्त दिनचर्या के बीच थोड़ा रुकने और खुद के साथ समय बिताने का एक खास तरीका बन गए हैं। कैमरे से परे भी संगीत उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। बाबिल खाान ने कहा,“जब भी मुझे काम के बीच थोड़ा समय मिलता है, मैं अपने आप संगीत की तरफ खिंच जाता हूं। गिटार बजाना और गाना हमेशा से मुझे बेहद पसंद रहा है। यह मज़ेदार भी है, सुकून देने वाला भी और खुद के साथ समय बिताने का मेरा तरीका भी।” जहां बाबिल अपनी अगली प्रोजेक्ट पर काम में जुटे हुए हैं, वहीं उनके ये सहज संगीत भरे पल प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यह न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में उनकी विविधता दिखाते हैं, बल्कि कला के प्रति उनका सच्चा प्रेम भी सामने लाते हैं। हर सुर और हर गीत के साथ बाबिल खान यह साबित कर रहे हैं कि खुद को ज़मीन से जुड़ा रखने का सबसे अच्छा तरीका वही है, जिसे आप सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं।
