50 क्या 1000 FIR भी हो जाए, पर किसानों की आवाज़ नहीं दबेगी: विक्रांत भूरिया

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों की लड़ाई अब और तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया विस्थापित किसानों के समर्थन में छतरपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और शहर में एक विशाल बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

बाइक रैली और बाबा साहब को नमन

युथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकाली। भगवा तिराहा पहुंचने पर विक्रांत भूरिया और यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद रैली गाजे-बाजे के साथ पन्ना नाका पहुंची, जहाँ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

FIR से नहीं डरेंगे: विक्रांत भूरिया

विस्थापित किसानों के पक्ष में बड़ा बयान देते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा, “किसानों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने 50 लोगों पर एफआईआर की है, अगर 1000 लोगों पर भी एफआईआर हो जाए तो हम तैयार हैं। हम पीड़ित परिवारों और किसानों की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।”

अमित भटनागर को नजरबंद करने पर नाराजगी

कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता अमित भटनागर को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर विक्रांत भूरिया और अन्य नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रशासन की तानाशाही करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठने वाली जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

बीमारी और तनाव से परेशान महिला ने पीया एसिड, मौत

Fri May 8 , 2026
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला ने बीमारी और मानसिक तनाव के चलते घर में एसिड पी लिया. हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुर्गा कॉलोनी निवासी ललिता पति मूलचंद जोशी ने बुधवार को यह कदम उठाया. […]

You May Like