विशेष शाखा कार्यालय के नव निर्मित भवन का शुभारंभ

जबलपुर: लार्डगंज थाना परिसर अंतर्गत जिला विशेष शाखा कार्यालय के नव मिर्मित भवन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। जिला विशेष शाखा कार्यालय के नव निर्मित भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ , एएसपी ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़, एएएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति, एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, जिला विशेष शाखा प्रभारी पायल भल्ला, तथा जिला विशेष शाखा मे पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला

Fri Jul 17 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like