बीमारी और तनाव से परेशान महिला ने पीया एसिड, मौत

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला ने बीमारी और मानसिक तनाव के चलते घर में एसिड पी लिया. हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दुर्गा कॉलोनी निवासी ललिता पति मूलचंद जोशी ने बुधवार को यह कदम उठाया. परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से गुरुवार को हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया. रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय महिला का गंभीर बीमारी के चलते ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद भी उन्हें इलाज सही नहीं होने का डर बना हुआ था, जिसके चलते वह पिछले करीब छह माह से मानसिक तनाव में थीं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बायपास पर हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार युवक की मौत

Fri May 8 , 2026
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक की […]

You May Like