लोह पठार में न पानी, न बिजली, न नेटवर्क, यह ग्रामीणों के साथ अन्याय

इछावर। सलकनपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्राम लोह पठार पहुंचे.

पटवारी के साथ पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पटेल, सोण्डा ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष पटेल एवं मंडलम महेंद्र गुर्जर, चन्दर सिंह धनगर, जनपद सदस्य शेर सिंह बारेला, जनपद सदस्य मूलसिंह, सेक्टर प्रभारी राहुल गुर्जर, अनुसुचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष महेश राठौर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मसिंह, पूर्व मंडलम अध्यक्ष विजय गुर्जर, राजेश वर्मा, महेश मीणा, धन सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष दीपक धुर्वे उपस्थित थे. जिन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीणों ने जीतू पटवारी को अपनी समस्याएं बताई. इस पर जीतू पटवारी ने कहा कि 20 वर्ष से ज्यादा समय से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और इस क्षेत्र से कई वर्षों से मंत्री हैं और इस गांव को सांसद ने गोद लिया. इसके बाद भी यहां पर आज भी लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. ग्राम लोहार पठार जहां 2026 में भी हालात बदहाल हैं. न पानी, न बिजली, न मोबाइल नेटवर्क सवाल यह है कि आखिर विकास के दावे जमीन पर क्यों नहीं दिखते? बीस साल की भाजपा सरकार में जहां गांवों को आगे बढऩा चाहिए था, वहीं कई गांव आज बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के साथ अन्याय है.

 

 

Next Post

राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो 26 का शुभारंभ आज

Mon Mar 23 , 2026
बुधनी। केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो 2026 का शुभारंभ सोमवार को प्रात: 11 बजे प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के मुख्य आतिथ्य में होगा. एक्सपो के दूसरे दिन 24 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह […]

You May Like