
ग्वालियर। भरतपुर की सांसद एवं मप्र कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी श्रीमती संजना जाटव कल 27 दिसम्बर से ग्वालियर चंबल के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। सांसद संजना जाटव कल शनिवार दोपहर में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आने के बाद कांग्रेस दफ्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंवाद एवं विभिन्न बैठकों में सहभागिता करेंगी। वे इसी प्रकार की कांग्रेस की बैठकें 28 दिसंबर को मुरैना एवं 29 दिसम्बर को भिंड में लेंगी।
