वरिष्ठ नागरिकों को कराई ऐतिहासिक धरोहरों की सैर

इंदौर:पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सेवा पर्व के अंतर्गत भारत पर्यटन कार्यालय इंदौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में इंदौर शहर स्थित आस्था वृद्धा सेवा आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की सैर कराई गई तथा उनके महत्व से अवगत कराया गया.
इस अवसर पर सहायक निदेशक भारत पर्यटन इंदौर ए. गोपाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्वर्णिम इतिहास से जोड़ना तथा समाज में सेवा एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है.

कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ इतिहासकार जफर अंसारी ने इंदौर की ऐतिहासिक इमारतों और होलकर कालीन स्वर्णिम धरोहरों पर रोचक जानकारी साझा की तथा अपने निजी संग्रह से दुर्लभ ऐतिहासिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया. विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन प्रातः 10 बजे लालबाग पैलेस से आरंभ हुआ, जो महाराजा हरीराव होल्कर की छतरी से होकर गुजरते हुए दोपहर 12 बजे राजवाड़ा पर संपन्न हुआ. इसके उपरांत हेरिटेज वॉक का समापन किया गया.

भोजन कराया, सम्मान किया
कार्यक्रम में एडीटीओआई ट्रैवल संगठन के सहयोग से सभी प्रतिभागियों को चोटीवाला रेस्टोरेंट में भोजन कराया गया तथा पुष्पमाला एवं गुलदस्ते भेंट कर वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया. इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा भाव, सांस्कृतिक जुड़ाव तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया.

Next Post

जहीर खान ने छोड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ

Fri Sep 19 , 2025
लखनऊ (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटॉर जहीर खान ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जहीर ने आज औपचारिक तौर पर फ्रैंचाइजी छोड़ने के निर्णय से एलएसजी को अवगत करा दिया है। ऐसा माना जा रहा है जहीर के इस्तीफे की मुख्य वजह यह है कि […]

You May Like