लखनऊ (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटॉर जहीर खान ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
जहीर ने आज औपचारिक तौर पर फ्रैंचाइजी छोड़ने के निर्णय से एलएसजी को अवगत करा दिया है। ऐसा माना जा रहा है जहीर के इस्तीफे की मुख्य वजह यह है कि पिछले साल जब वह फ्रैचाइजी से जुड़े थे तब उनका विजन वह टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक संजीव गोएनका के विजन से मेल नहीं खा रहा था।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बाद गौतम गंभीर के एलएसजी से अलग होने के बाद अगस्त 2024 में जहीर इस भूमिका में आए थे। गंभीर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ जुड़े और इसके बाद वह बतौर मुख्य कोच भारतीय टीम के साथ जुड़ गए। जबकि ज़हीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ थे। वह एलएसजी के साथ दो वर्ष के अनुबंध के साथ जुड़े थे जिसमें उन्होंने स्काउटिंग और रणनीति का भार संभाला था।
जहीर खान ने छोड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ
