ऑटो और बस स्टैंड एवं पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था निर्धारित

सीहोर। रुद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक एवं विशेष प्रबंध किए गए हैं.

कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव के दौरान भोपाल- इंदौर मार्ग स्थित मुख्य हाईवे के दोनों ओर ऑटो एवं बस स्टैंड चिन्हित किए गए हैं. यह अस्थायी स्टैंड लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में यात्री वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त क्षमता उपलब्ध रहेगी. पहला ऑटो/बस स्टैंड फूलमोगरा जोड़ पर तथा दूसरा ऑटो स्टैंड गुडभेला जोड़ पर निर्धारित किया गया है. प्रशासन द्वारा सभी ऑटो, बस, वैन एवं अन्य यात्री वाहनों के चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहन निर्धारित ऑटो/बस स्टैंड में ही पार्क करते हुए श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को उतारें, ताकि मुख्य हाईवे सुचारू एवं अवरोध-मुक्त बना रहे.

इसी क्रम में महोत्सव अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु 10 अलग-अलग वाहन पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पी.ए. सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा सकें. प्रशासन द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े करें तथा मुख्य हाईवे पर वाहन लगाकर यातायात बाधित न करें. आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है कि वे पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहन पार्क कर सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है. कुबेरेश्वर धाम पर भले ही रुद्राक्ष महोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो रहा हो, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. गुरुवार को कुबेरेश्वर धाम पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु डेरा डाल चुके हैं.

 

Next Post

हजारों घनमीटर रेत को नदी में समाहित कर किया नष्ट

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के नर्मदा और हिरन नदी घाटों पर राजस्व, पुलिस और खनिज अमले की टीम ने अवैध रेत के संग्रह और परिवहन पर कड़ा नियंत्रण किया। तीन दिन की लगातार कार्रवाई में कई घाटों से रेत जब्त कर नदी में गिरा दी गई। […]

You May Like

मनोरंजन