
भोपाल। भारती जनता पार्टी के प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि बिहार ने सनातन काल से दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य किया है। आपातकाल के बाद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की शुरूआत भी बिहार से हुई है। बिहार भाजपा के नेता सत्यपाल नरोत्तम ने कहा कि मध्यप्रदेश में रहने वाले हमारे पूर्वांचल और बिहार के लोग बिहार राज्य को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। जन्मभूमि और कर्मभूमि में समन्वय बनाकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देते रहे। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन से पहले छठ समितियों की बैठक आयोजित की गयी।
