
नई दिल्ली। भारत की प्रसारण विरासत को डिजिटल मनोरंजन के भविष्य से जोड़ते हुए क्लाउडटीवी, जो भारत का पहला स्वदेशी स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम है, ने प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म WAVES के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए अब देशभर के लाखों घरों में स्मार्ट टीवी पर दूरदर्शन और आकाशवाणी का विशाल डिजिटल कंटेंट आसानी से उपलब्ध होगा।
क्लाउडटीवी के 1.2 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं को अब WAVES OTT के विस्तृत और विविध कंटेंट संग्रह तक पहुंच मिलेगी, जिसमें 20 से अधिक भाषाओं में समाचार, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव इवेंट और नई पीढ़ी का मनोरंजन शामिल है। यह साझेदारी भारत की कहानियों अतीत से वर्तमान तक
को हर दर्शक तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
क्लाउडटीवी के सीओओ एवं सह-संस्थापक अभिजीत राजपुरोहित ने कहा,
प्रसार भारती के WAVES OTT के साथ हमारी साझेदारी भारत की सांस्कृतिक और रचनात्मक समृद्धि को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लाउडटीवी इस डिजिटल पुल पर गर्व महसूस करता है, जो विरासत को तकनीक से, और अतीत की बुद्धिमत्ता को भविष्य की कल्पनाओं से जोड़ता है।
प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा,
WAVES भारत के आत्मनिर्भर डिजिटल विजन का प्रतीक है, जो दूरदर्शन, आकाशवाणी और देश की रचनात्मक विविधता को एक ही मंच पर लाता है। क्लाउडटीवी के साथ यह साझेदारी सुनिश्चित करेगी कि हमारा कंटेंट देशभर के स्मार्ट टीवी दर्शकों तक सहज रूप से पहुंचे।”
क्लाउडटीवी ओएस, जिसे क्लाउडवॉकर स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजीज ने विकसित किया है, देश के कई अग्रणी टीवी ब्रांडों जैसे लॉयड, इंटेक्स, माइक्रोमैक्स, क्रोमा, सैंसुई, ह्युंडई और टी-सीरीज़ को संचालित करता है। वहीं WAVES OTT एक सार्वजनिक सेवा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो वीडियो, ऑडियो, रेडियो, लाइव टीवी, पॉडकास्ट, पत्रिकाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम प्रस्तुत करता है।
अब क्लाउडटीवी ओएस से लैस स्मार्ट टीवी पर WAVES OTT उपलब्ध होने से भारत की कहानियां, सुर और संस्कृतियाँ हर बैठक कक्ष तक पहुंचेंगी परंपरा और प्रौद्योगिकी का यह संगम भारत के डिजिटल युग में एक नई सांस्कृतिक क्रांति की शुरुआत है।
