युवक की हत्या करने सिर में पटका पत्थर

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास धक्का लगने की बात पर उपजे विवाद पर बदमाश ने फौज में जाने की तैयारी कर रहे युवक की हत्या करने सिर में पत्थर पटक दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया‌। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राज पटैल 23 वर्ष निवासी ग्राम भीटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फौज में जाने की तैयारी कर रहा है। खाना खाकर घर के सामने टहलते हुये गांव के दुर्गा मंदिर तरफ गया था जहाँ पहले से भूरा चक्रवर्ती गांव के मूरत लोधी, अभय पटैल और अन्य लोगों के साथ मंदिर में बैठा था, तभी वह मंदिर के सामने बैठने लगा, बैठते समय उसके हाथ का धक्का भूरा चक्रवर्ती के दाहिने पैर में लग गया। इसी बात पर भूरा चक्रवर्ती उसके साथ गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो भूरा चक्रवर्ती ने उसकी हत्या करने की नियत से मंदिर के पास पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर में पटक दिया जिससे उसके सिर में चोट आई है।

Next Post

दो यात्री बसों में भिड़ंत 

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर। बरगी बाईपास बम बम ढाबे के पास दो यात्री बसों में भिड़ंत हो गई, दोनों ही बसे प्रयागराज जा रहीं थी। हादसा दो मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ। इस हादसे में ड्राइवर और यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बताया जाता है कि बस क्रमांक यूपी […]

You May Like