ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

अबू धाबी 15 सितंबर (वार्ता) ओमान ने सोमवार को एशिया कप 2025 के सातवें मुकाबले में टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। यूएई अपने कप्तान मुहम्मद वसीम और अनुभवी बल्लेबाज अलीशान शराफू पर भारी जिम्मेदारी का दारोमदार रखेगा, जबकि जुनैद सिद्दीकी और हैदर अली गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में ओमान को अधिक मजबूत घरेलू टीम को हराने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
ओमान एकादश : जतिंदर सिंह (कप्तान), सैयद आमिर कलीम, हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), वसीम अली, हसनैन अली शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव और जितेनकुमार रामानंदी।
यूएई एकादश : मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेट कीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद, हर्षित कौशिक, मुहम्मद जवाद और जुनैद सिद्दीकी।
राम

Next Post

सूडान ने नागरिकों और संस्थाओं पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की

Mon Sep 15 , 2025
खार्तूम, 15 सितंबर (वार्ता) सूडानी सरकार ने अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा सूडानी व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों की आलोचना की है। सूडान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इस तरह के कदम सूडान में शांति की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने […]

You May Like