रेडियम कटर से तीन युवकों को किया घायल

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब स्थित लक्ष्मी मंगल भवन में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बीती रात पुरानी रंजिस को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कटर से हमला कर दिया। इस मामले में तीन युवक जख्मी हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। हमलावर 555 गैंग के बताए जा रहे है। इसके पूर्व में भी इस गैंग ने एक वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया था। कोतवाली टीआई उमेश गोलानी से मिली जानकारी अनुसार फरियादी गजेंद्र पिता सूरज धुर्वे उम्र 24 साल कॉपरेटिव कालोनी का रहने वाला है। वह मंगलवार की रात अपने साथियों के साथ छोटा तालाब स्थित लक्ष्मी मंगल भवन में वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान दूसरा पक्ष के आरोपी जग्गा, हर्ष, निहाल और एक अन्य भी यहां मौजूद थे। इस दौरान अरोपी पक्ष फरियादी पक्ष को बात करने के बहाने बाहर ले गया। बाहर जाने के बाद दोनों पक्ष में पुरानी रंजिस को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी रंजिस में तब्दील हो गया। आरोपी पक्ष ने फरियादी पक्ष पर कटर से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र धुर्वे और उसके साथी गजेंद्र, निखिल और अभिषेक को गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

Next Post

घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

Wed May 14 , 2025
छिंदवाड़ा। हर्रई गांव में घरेलू विवाद में पुत्र ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. उक्त बात की शिकायत के बाद पुलिस ने चंद घंटो में कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. पारिवारिक विवाद के चलते रवि उर्फ पप्पू परतेती ने डंडे और हसिये […]

You May Like