
छिंदवाड़ा। हर्रई गांव में घरेलू विवाद में पुत्र ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. उक्त बात की शिकायत के बाद पुलिस ने चंद घंटो में कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. पारिवारिक विवाद के चलते रवि उर्फ पप्पू परतेती ने डंडे और हसिये से मारकर अपने पिता मिठाईलाल परतेती की हत्या कर दी। जांच में पता चला कि पिता ने बेटे को घर छोड़ने के लिए कहा था, जिससे आक्रोशित होकर बेटे ने पिटाई कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट और आंतरिक रक्तस्राव से मृत्यु की पुष्टि हुई। घटना में प्रयुक्त डंडा और हसिया जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
