
खंडवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षो की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत खण्डवा जिला अध्यक्ष पद पर उत्तमपाल सिंह पुरनी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रतिभा रघुवंशी की नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन बताया की खंडवा में कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घोषित किए गए उत्तमपाल सिंह पूरनी के निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। जिम्मेदारी की घोषणा के बाद से ही लगातार बधाई देने वालों उत्तमपाल सिंह पूरनी के खंडवा निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां जताई।
उत्तमपाल सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी के पुत्र हैं। स्वयं भी वे दो बार मान्धाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं। परिवार का कांग्रेस के प्रति समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ डटे रहना ही यह कारण माना जा रहा है,जिसकी वजह से आज पार्टी ने पुन: उनके परिवार पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति पर उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। ग्रामीण कांग्रेस की यह नियुक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करती नजर आ रही है।
