मदिरा पर पाबंदी से ओंकारेश्वर का स्वरूप बदलेगा

खंडवा: धार्मिक स्थलों में शराब पूरी तरह प्रतिबंध हो गई है। ओंकारेश्वर में भी शराब के विक्रय पर बैन लग चुका है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल इस निर्णय से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहा है कि आम लोगों और सनातन में आस्था रखने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। ओंकारेश्वर उनके लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस तरह की मांग बार-बार उठती थी। अब लोग खुद भी मदिरा पीने वालों पर नजर रखेंगे।
आस्थावानों को ठेस पहुंचती थी
दूर-दूर से श्रद्धालुओं के साथ परिजन भी ओंकारेश्वर आते हैं। यहां मदिरा पीने वालों को देखकर उनकी आस्था पर ब्रेक लग जाता था। मदिरा बिकेगी तो फिर मांस का भी व्यापार तेजी से होता। अब इस पर भी कंट्रोल हो जाएगा। शराब पीने वालों को देखकर यहां आने वाले लोगों की श्रद्धा को ठेस पहुंचती है।
रिवेन्यू कहीं और से लाएंगे
हालांकि मध्य प्रदेश सरकार का रेवेन्यू कम होगा। इसकी भरपाई सरकार कहीं और से कर लेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस कठोर निर्णय का ज्ञानेश्वर पाटिल ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। श्री पाटिल ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं और लोग खुद भी जागरूकता फैलाएंगे।

Next Post

अवमानना याचिका: HC का आदेश कलेक्टर भोपाल स्वयं उपस्थित हों

Wed Apr 2 , 2025
जबलपुर:सीज प्रॉपर्टी की नीलामी के संबंध में आदेश के बाद भी कलेक्टर भोपाल की तरफ से कोई जानकारी पेश नहीं की गयी। जिसे गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस ए के सिंह की एकलपीठ ने कलेक्टर भोपाल को जानकारी प्रस्तुत करने व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। याचिका पर […]

You May Like