जिम्मेदारों की अनदेखी : नाला टेपिंग प्रोजेक्ट की फाईल पर चढ़ती जा रही धूल

इंदौर: नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक नाला टेपिंग की फाईल पर इन दिनों धूल बढ़ती जा रही है, वहीं शहर की खान नदी भी दूषित रहित नहीं हो सकी. करोड़ों खर्च होने पर भी यह प्रोजेक्ट विफल होता दिखाई दे रहा है.शहर में बड़े-छोटे कितने नाले हैं, यह आकलन लगाना तो मुश्किल है, लेकिन नाले तो हंै यह सही है और अभी तक वह पूरी तरह से खुले हुए हैं, जहां से बड़ी तादाद में विभिन्न तरह के जीव-जंतु, मच्छर, मखियां और आस-पास के क्षेत्र में पहुंचकर बीमारियां फैला रहे हैं.

इससे निपटने के लिए वर्ष 2020 में सीवरेज लाईन को भूमिगत करने का कार्य आरंभ हुआ. नाला टेपिंग और नालों को सुखाकर साफ-सुथरे करने पर भी करोड़ों खर्च किए गए, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया. शहर में छोटे-बड़े नाले-नालियों/सीवर की कोई निश्चित संख्या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यह एक बड़ा शहर है, जिसमें नगर निगम के अंतर्गत 22 जोन और 85 वार्ड हैं और नालों की संख्या हर जोन में अलग-अलग है.

खुले नालों की समस्या वाले क्षेत्रों में तिलक नगर, पिपलियाहाना, टापू नगर, द्वारकापुरी, सिंकदरबाद, गीता नगर, सीपी शेखर नगर, बियाबानी, खजराना, गंगवाल बस स्टैंड, अमितेश नगर, चंद्राभागा, परदेसीपुरा, पलहारनगर जैसे इलाके शामिल हैं और शहर के इन सभी नालों से खान नदी प्रभावित हो रही है. साथ ही कई बीमारियां फैल रही हैं.

यह बोले नागरिक

कुछ वर्ष पहले खान नदी को लेकर आंदोलन हुआ था. करोड़ों का बजट बनाया गया, लेकिन समय बीतते-बीतते सब रुक गया. अब खान नदी के शुद्धीकरण पर बात ही नहीं हो रही है.
– नवाज शरीफ खान

नाला टेपिंग की बात भी ठंडी पड़ गई. अगर इस प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक किया गया तो खान नदी शुद्ध हो जाएगी, जिसके फलस्वरूप इससे होने वाली बीमारियों से लोग सुरक्षित हो जाऐंगे.
– प्रवीण चौहान

नाले सुखाए, उनमें क्रिकेट खेला, लेकिन पहली बरसात में ही सब विफल हो गया. शहर के सैकड़ों नालों में आज भी गंदगी बह रही है, जिन पर अब कोई ध्यान ही नहीं दे रहा.
– संजय धाकड़

Next Post

मेक्सिको में 240 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, कई घायल

Mon Dec 29 , 2025
मेक्सिको सिटी, 29 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिणपूर्वी मेक्सिको के निज़ांडा के समीप रविवार को 241 यात्रियों और नौ चालक दलों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे कई लोग फंस गए और घायल हो गए। यह जानकारी नौसेना सचिवालय ने सोशल मीडिया पर सोमवार को दी। […]

You May Like