बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी , सभी यात्री सुरक्षित

ढाका, 22 जनवरी (वार्ता) इटली के रोम से बंगलादेश के ढाका आ रहे बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

डेली स्टार ने हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन कमरुल इस्लाम के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

कैप्टन कमरूल ने कहा , “ “हमें (हवाई अड्डे के अधिकारियों को) बुधवार की सुबह विमान की रोम से ढाका उड़ान के संबंध में एक अज्ञात नंबर से बम की धमकी मिली है। खतरे के भांपते हुए हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। हम किसी भी संभावित खतरे का पता लगाने के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि 250 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों को लेकर आ रहे विमान को 09:20 बजे ढाका हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराह्न करीब 12:40 बजे एचएसआईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि विमान के अंदर कोई बम नहीं पाया गया तथा सुरक्षा अधिकारी अब यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं।

Next Post

अनुपम खेर ने की महाकुंभ में व्यवस्थाओं की तारीफ

Wed Jan 22 , 2025
महाकुंभ नगर, 22 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने महाकुंभ नगर की दिव्यता, आध्यात्मिकता और अद्भुत व्यवस्थाओं की दिल खोलकर सराहना की है। खेर ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘जादूनगरी’ कहा। उन्होंने लिखा “ महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुँचना मेरे लिए एक सौभाग्य […]

You May Like