जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत केवलारी पुल के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया ।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को राजकुमारी पटेल 56 वर्ष निवासी बिलपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति मुन्नालाल पटेल के साथ जुपिटर क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 9266 से अपने घर बिलपुरा से रिश्तेदारी में पनागर जा रहे थे.
जैसे ही हम लोग केवलारी पुल के पास पहॅुचे तभी स्पेलेण्डर मोटर सायकल पर 2 व्यक्ति मुंह बांधे हुये उसके साईड से निकले, मोटर सायकल में पीछे बैठा व्यक्ति जो पीले रंग की टीशर्ट पहने था झपटा मार कर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र जिसमें सोने का लॉकेट एवं सोने 4 फलिया छीन कर भाग गये आधा मंगलसूत्र टूटकर उसके पास रह गया।
