एक ही प्लॉट की दो बार रजिस्ट्री कर लाखों की ठगी का मामला दर्ज

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले से समर्पित भूखंड की दोबारा रजिस्ट्री करवा कर धोखाधड़ी की.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि तुलसीनगर सेक्टर डी स्थित भूखंड क्रमांक 11 को लेकर यह फर्जीवाड़ा हुआ.

आरोपी तुकाराम जामौदकर निवासी सुभाष नगर ने प्लॉट पहले ही समर्पित होने के बावजूद उसकी दोबारा रजिस्ट्री करवा दी. शिकायतकर्ता रवि सउद उम्र 58 साल निवासी बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. जांच में सामने आया कि घटना 8 नवंबर 2024 की है, जिसकी शिकायत के बाद अब प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मोदी की अपील: सोच-विचार कर संवेदनशीलता से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें सांसद

Fri Apr 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के लिए चल रही चर्चा के बीच सांसदों से सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लेने तथा महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। लोकसभा में यह चर्चा गुरुवार […]

You May Like