
रीवा: नेशनल हास्पिटल रीवा का सबसे नामी हास्पिटल है। इसके संचालक डॉ अखिलेश पटेल हैं। यहां आए दिन किसी न किसी मरीज या फिर परिजन की पिटाई होती ही रहती हैं। विवादित अस्पताल रहा है आयुष्मान कार्डधारियों का कार्ड खाली कर देते हैं। मरीज और परिजनों के साथ मारपीट होती है तो अलग। हालांकि इस बार इस अस्पताल ने एक मरीज को इलाज मिलने के पहले ही मार डाला। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लि$फ्ट का मेंटीनेंस नहीं कराया गया। इस लापरवाही की सजा मरीज को भुगतनी पड़ी। मरीज का नाम सुरेश सेन उम्र 50 वर्ष निवासी लालपुर, अमरपाटन जिला मैहर है। वह करीब 11 बजे परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा था।
वह इलाज कराने आया था। उसे अस्पताल के ऊपरी तल पर ले जाया जा रहा था। जैसे ही सभी लिफ्ट में सवार हुए और ऊपर चलने लगे। तभी लिफ्ट अचानक से भरभरा कर नीचे गिर गई। पहली मंजिल से लिफ्ट नीचे जा गिरी। इस लिफ्ट में सवार और लोग तो बच गए लेकिन जो बीमार मरीज सुरेश सेन था, उसकी हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस लापरवाही पर हंगामा खड़ा कर दिया। अफरा तफरी मच गई। समान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझाइश दी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ
परिजनों ने जमकर किया हंगामा
मरीज के परिजनों की जान बच गई। उन्हें मामूली चोट आई। इस घटना के बाद तो अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजनों ने मरीज की मौत को मुद्दा बनाया और बखेड़ा खड़ा कर दिया। हालांकि परिजनों को पुलिस ने पहुंच कर मना
