इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल परिसर में राहुल गांधी ने पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उषा नायडू सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
