डॉक्टर ने सुपारी देकर रची हत्या करवाने की साजिश, बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत डॉ. मुखर्जी अस्पताल, के.जी. बोस नगर में वर्षों से सेवा कर रहे एक गरीब परिवार को मकान का लालच देकर, बाद में उसी मकान को खाली कराने के लिए डॉ. सुमिता मुखर्जी और शहर के कुख्यात बाबा भाईजान ने सुपारी देकर दीपक बेन (26) की हत्या कराने की साजिश रखते हुए जानलेवा हमला करवा दिया। घर में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गढ़ा पुलिस ने डॉक्टर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में छह अक्टूबर से बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

Sun Oct 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छह अक्टूबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद छह से 10 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने […]

You May Like