अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मोर्टार गोलाबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल

जम्मू, 10 मई (वार्ता) जम्मू के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई मोर्टार गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम आठ जवान घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने आज सुबह आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के भारी गोलाबारी की। बयान में कहा गया कि आठ बीएसएफ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि बीएसएफ के जवान अग्रिम पंक्ति बल के रूप में जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे तीन महत्वपूर्ण जिलों की सुरक्षा कर रहे है।

Next Post

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

Sat May 10 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like