
पांढुरना। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा पांढुरना जिले में पांच हजार एक घरों में गृह-गृह यज्ञ करेंगे,जिसमें नगर जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के ग्रामों में 2001 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर आज नगर के गायत्री शक्तिपीठ में प्रबंध ट्रस्टी जयंत चरडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में कार्ययोजना बनाई गई।
नगर के जलाराम वार्ड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में प्रबंध ट्रस्टी जयंत चरड़े की अध्यक्षता में तथा पांढुरना तहसील समन्वय समिति एवं नव चेतना केंद्रों के समन्वयक की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुई बैठक में आगामी 1 मई को बुद्ध पौर्णिमा के पावन अवसर पर पांढुरना जिले में 5001 घरों में गृह-गृह यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया। जिसमें पांढुरना नगर जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के ग्रामों में 2001 घरों में यह गृह-गृह यज्ञ गायत्री परिवार द्वारा कराया जायेंगा।
इस आयोजन को कैसे सफल बनाया जाए इस बात को लेकर बैठक में उपस्थित प्रबंध ट्रस्टी गजानन मस्तकार,भीमराज पराडकर,हेमलता पुरी,पुष्पा खंडार,मालती जवने,पुरुषोत्तम कोरडे,पुनमचंद कोल्हटकर,हंसराज देशमुख,अशोक बुवाड़े,शंकर घोडकी, रामराव कालबांड़े,योगीराज वानोड़े,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
