दतिया में बीच सड़क लड़की को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

दतिया: यहां गोंदन में एक शादीशुदा युवक ने मंदिर से लौट रही युवती के सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवती की हालत नाजुक है और पुलिस इसे 3 साल पुराने प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।घटना गोंदन थाना क्षेत्र की है। जहां प्रेम प्रसंग के शक में यह खौफनाक वारदात सामने आई है। गोंदन थाना क्षेत्र के शाहपुर हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही किशोरी को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी।

घटना कमलापुरी गांव के पास की है। आरोपी युवक ने पहले किशोरी का रास्ता रोका और फिर कट्टे से उसके सीने पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फिलहाल किशोरी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है और इलाज जारी है।पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान गोंदन निवासी 25 वर्षीय मानवेंद्र यादव के रूप में हुई है। आरोपी पहले से शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। कट्टे से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है।

Next Post

मोरटक्का नर्मदा पुल हादसे के बाद दहशत, अमेरिका वासी बहू नया पुल और हाईवे बनने तक नहीं आएगी ससुराल

Wed Dec 17 , 2025
बड़वाह/सनावद: मोरटक्का के नर्मदा पुल पर हुए भयावह सड़क हादसे के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति भागचंद जैन की अमेरिका में रहने वाली पुत्रवधू प्रियांशी जैन ने हादसे के बाद कहा है कि जब तक मोरटक्का […]

You May Like

Play sound