छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने महाराजपुर में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने विशेष रूप से लेबर रूम के पास ही टॉयलेट निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और परिजनों को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बकाया कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए निर्धारित समय सीमा में अस्पताल का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अस्पताल में क्षमता के अनुरूप नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरा और फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान एसडीएम जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
