भागीरथपुरा दूषित जल मामला: मृतकों को महिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, इटारसी में निकाला कैंडल मार्च

इटारसी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी के निर्देश पर इटारसी महिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय जयस्तंभ चौक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च से हुई। इसके पश्चात जयस्तंभ चौक पर सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं महिला कांग्रेस नेत्री सुश्री नेहा चावरे ने कहा कि भाजपा की कथित भ्रष्ट नीतियों के कारण इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पूरा प्रदेश और देश आहत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में इटारसी में भी यह कार्यक्रम आयोजित कर दिवंगत आत्माओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे के साथ पूर्व पार्षद श्रीमती साधना दुबे सहगल, पार्षद श्रीमती सीमा भदोरिया, आशा सोनी, श्रीमती बबिता गुप्ता, सिमरन, पूजा विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा सराठे, श्रीमती लक्ष्मी जावलकर, श्रीमती सुनीता यादव, मोहिनी, भूरी वंशकार सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसजनों में गजानंद तिवारी, कन्हैया गोस्वामी, अमित गुप्ता, अजय शुक्ला, संतोष गुरयानी, पंकज राठौर, मोहन झलिया, अमित कापरे, संजय ठाकुर, दिलीप गोस्वामी, अरविंद चंद्रवंशी, सौम्य दुबे, नरेश चौहान, संजय धर, सोनू बकोरिया, प्रवीण गांधी, शेख रमजान, मोहन चौहान, रघुराज बघेल, यशवंत राजपूत, मुन्नालाल चौधरी, विकास जैन, अमल सरकार, प्रदीप साहू, उत्कर्ष गालर, सन्नी चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Next Post

सूटेबल कॉलेज में स्थानांतरित किये गये छात्रों के संबंध में पेश करें हलफनामा

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर। नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सीबीआई की जांच में अनसूटेबल पाये गये छात्र का स्थानांतरण सुटेबल कॉलेज के किये जाने के संबंध में हलफनामा के साथ जानकारी पेश करने के निर्देश जारी […]

You May Like