बस स्टैंड परिसर में जमीन से निकले पानी के फव्वारे

सांची: लगातार हो रही भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं गुरुवार को हाटबाजार के दिन बसस्टैंड परिसर में अचानक जमीन से पानी के फव्वारे निकलने लगे. यह नजारा देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.गुरुवार को नगर सहित आसपास व दूरदराज के क्षेत्रों से लोग हाटबाजार में रोजी-रोटी कमाने विभिन्न सामानों की दुकानें लगाते हैं.

नगर परिषद क्षेत्र में हाटबाजार के लिए अलग स्थान न होने से दुकानदार बसस्टैंड परिसर की सड़कों पर दुकानें लगाते हैं. इसी दौरान अचानक सीसी रोड व दुकानों के नीचे से पानी फूटकर निकलने लगा, जिससे दुकानों के स्थान पर पानी भर गया और खरीदी-बिक्री प्रभावित हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह पानी आसपास भरे चारिश के पानी के दबाव से निकल रहा है, तो कुछ लोगों का मानना था कि पानी की पाइपलाइन फूट गई होगी. वहीं कई लोगों ने सीसी रोड की घटिया निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए, बहरहाल, पानी निकलने से दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में दिक्कत उठानी पड़ी.

Next Post

बिजली कटौती-मोटर खराब: ब्यावरा में 8 वें दिन पेयजल सप्लाई

Fri Aug 22 , 2025
व्यावरा: बारिश के दिनों में भी नगर में पेयजल सप्लाई गड़बड़ाने से नागरिकों को पानी के लिए फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल काफी बढ़ गया है. इसी बड़े अंतराल के बीच गुरुवार को बस स्टेण्ड पर वॉटर वर्वस स्थित दोनों विद्युत मोटर […]

You May Like