शाह ने स्वीकारा विधायक श्रीचंद कृपलानी का आग्रह रानीखेड़ा चौराहे पर रुके

निम्बाहेड़ा: मेवाड़ के कद्दावर नेता पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के आग्रह को स्वीकारते हुए उदयपुर से नीमच जाने के दौरान निम्बाहेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में रानीखेड़ा चौराहा पर गृह मंत्री अमित शाह ने रुक कर आतिथ्य स्वीकार किया।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने गृह मंत्री शाह का मेवाड़ी परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी उत्साह के साथ वन्दे मातरम, जय श्री राम के नारों साथ गृह मंत्री का स्वागत किया।

Next Post

नशे का कारोबार: तीन महीने में 50 पैडलर गिरफ्तार

Thu Apr 17 , 2025
इंदौर: शहर में ड्रग्स का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी पुष्टि क्राइम ब्रांच की हालिया कार्रवाई से हुई है. पिछले तीन महीनों में पुलिस ने 50 ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार कर नशे की बड़ी खेप जब्त की है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए […]

You May Like