तेज बहाव में बाइक समेत बहा युवक, साहसी युवक ने बचाई जान

सिंगरौली: रातभर हुई तेज बारिश के बाद जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सोमवार सुबह मोरवा रेलवे स्टेशन के पास मोरवा-चितरंगी मार्ग पर एक व्यक्ति तेज बहाव वाले नाले को बाइक से पार करने के प्रयास में पानी की चपेट में आ गया। वह बाइक समेत बहने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। हालांकि मोटरसाइकिल तेज बहाव में बह गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद बाइक सवार नाला पार करने लगा। बीच में पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में फंस गया। बहाव उसे खींचकर ले जाने लगा, तभी एक युवक ने तत्काल मदद करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इधर, लगातार बारिश से गनियारी-देवरा मार्ग और डीह बाबा रोड की पुलिया भी उफान पर है। यहां पानी का बहाव अधिक होने के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिली थी। स्टाफ को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

अवैध शराब जब्त,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 63 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को […]

You May Like

मनोरंजन