जबलपुर: मैडम…मेरी शादी को 10 दिन भी नहीं बीते थे और ससुराल पक्ष मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा, मुझे घर से भी निकाल दिया, मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह बातें नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय से कर न्याय की गुहार लगाई हैं।
पीड़िता साक्षी बाजपेयी पत्नी आशीष दीक्षित निवासी अमखेरा मार्ग, नर्मदा नगर, नई बस्ती नंबर 01, चितरंजन दास ने बताया कि 14 दिसम्बर 2025 को उसकी शादी के 10 दिन के अन्दर ही पति आशीष दीक्षित एवं सास-ननद द्वारा उसके साथ दहेज मांग करते हुये।
ससुराल घर से निकालने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। घर से निकालने की शिकायत पर कार्यवाही किये जाने शिकायत की थी किन्तु सम्बंधित थाने की पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना ही ससुराल वालों को थाने में बुलाकर उनसे कोई पूछताछ की गई है
