जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर निवासी नगर निगम ठेकेदार का अचानक मोबाइल अपडेट हो गया और खाते से 88542 रूपए ठग ने निकाल लिए।
पुलिस के मुताबिक वीरेन्द्र बावरिया 46 वर्ष निवासी मकान नंबर 13 राजीव गांधी नगर ने शिकायत की कि वह नगर निगम में ठेकेदारी करता है। काम के दौरान लगभग एक डेढ़ बजे उसका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगे।
अपडेट के दौरान मोबाइल उपयोग की स्थिति में नही था अपडेट होने के बाद मोबाइल फोन चालू नही हुआ। आईटीआई माढोताल में मोबाइल दुकान में मोबाइल दिखाया जहां सुधार कार्य के बाद उसका मोबाइल चालू हुआ। अकाउन्ट चैक करने पर खाते में 36 पैसे ही शेष बचे थे। स्टेटमेन्ट चैक किया तोउसके खाते से कुल 88542 रूपए अज्ञात ने निकाल लिए ।
