जबलपुर: पिछले 25 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता के लिये निरंतर जारी ‘महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में इस वर्ष नवभारत से पत्रकार विवेक दुबे महर्षि पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित होंगे। महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन 12 जनवरी को अपरान्ह 1 बजे शहीद स्मारक परिसर में आयोजित होगा। चयन समिति के डॉ. पंकज शुक्ला, मनीष गुप्ता, व्ही. के. सिन्हा, अविनाश दीक्षित के चयन अनुसार लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार विपल्व अग्रवाल व उज्जवल शुक्ला को प्रदान किया जायेगा।
वहीं यश भारत के देवेन्द्र केशरवानी, स्वतंत्र मत के अमित चौरसिया, नवभारत से विवेक दुबे, पत्रिका से अभिशंकर नागाईच, हरिभूमि से योगेश गुप्ता, दैनिक भास्कर से फोटोग्राफर शंकर विश्वकर्मा, नईदुनिया के फोटोग्राफर अमित सोनी सहित इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया से मिस्टर डेविट एवं मैडम भाटिया आदि को प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, युवा समाजसेवी बाबू विश्वमोहन, महापौर जगत बहादुर ‘अन्नू’, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया, उद्योगपति कैलाश गुप्ता उपस्थित रहेंगे
। महर्षि संस्थान के संस्थापक जादूगर एस. के. निगम ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी एक्सप्रेस के रविन्द्र बाजपेई मार्गदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के विजय जयसवाल, आर. के. टेहनगुरिया, विंग कमांडर चंदन शर्मा, पूर्व न्यायाधीश मीना भट्ट, प्रतुल श्रीवास्तव, मोहित ओबेराय, राजेश पाठक, राजीव गुप्ता, मुन्ना गुजर ने उपस्थिति का का आग्रह किया है।
